• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
mirch

mirch.in

News and Information in Hindi

  • होम
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • खेल
  • टेक
  • सेहत
  • करियर
  • दुनिया
  • धर्म
  • व्यापार
  • संग्रह
    • हिंदी निबंध
    • हिंदी कहानियां
    • हिंदी कविताएं
  • ब्लॉग

प्रकाश झा ने लाल सिंह चड्ढा को बताया बकवास फिल्म

Published on September 4, 2022 by Editor

मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बकवास फिल्म बताया है। उनका कहना है कि यह फिल्म बॉयकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं बल्कि अपनी खराब कहानी और कलाकारी की वजह से फ्लॉप हुई है।

लाल सिंह चड्ढा के असफल होने के लिए हर कोई अपनी वजह बता रहा है। किसी ने इसके लिए बॉयकॉट ट्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है, किसी ने कहानी को बकवास बताया है तो किसी ने आमिर खान की कलाकारी पर ही सवाल उठाए हैं।

prakash jha

यह साल बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए बहुत बुरा रहा है। अक्षय कुमार की भी तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा व्यापार नहीं कर सकी और वही लाल सिंह चड्ढा भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

जब पत्रकारों ने प्रकाश झा से लाल सिंह चड्ढा के बारे में प्रश्न किया तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर फिल्म अच्छी होगी तो चलेगी नहीं अच्छी होगी तो नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि अगर कहानी नहीं है तो फिल्में बनाना बंद कर दो। उन्होंने फिल्म मेकर्स को और ज्यादा मेहनत करने को कहा है।

बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए प्रकाश झा ने कहा कि हमें बकवास फिल्में बनाने से बचना चाहिए। हमें समझना चाहिए की एक अच्छी फिल्म के लिए एक अच्छी कहानी की जरूरत होती है। हमें ऐसी कहानियां बनानी चाहिए जो लोगों से जुड़ी हो पर आजकल बॉलीवुड में क्या हो रहा है सिर्फ रीमेक पर काम हो रहा है।

लाल सिंह चड्ढा पर उन्होंने कहा कि इस फिल्म को किसी ने भी पसंद नहीं किया। एक भी व्यक्ति ने यह नहीं कहा वाह, क्या फिल्म थी! हमें यह सोचना पड़ेगा कि यह फिल्म लोगों को पसंद क्यों नहीं आई लोग हमारी फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर क्यों नहीं पहुंच रहे हैं।

‘आश्रम’ के डायरेक्टर प्रकाश झा इन दिनों अपनी फिल्म ‘मट्टो की साइकिल’ को लेकर व्यस्त हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Related

Filed Under: Entertainment

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search

Top Posts

  • बाबा बालक नाथ चालीसा | BABA BALAK NATH JI
    बाबा बालक नाथ चालीसा | BABA BALAK NATH JI
  • गार्गी वाचकनवी की कहानी| Story of Gargi Vachaknavi
    गार्गी वाचकनवी की कहानी| Story of Gargi Vachaknavi
  • अमीर बहु गरीब ससुराल |Amir Bahu Garib Sasural
    अमीर बहु गरीब ससुराल |Amir Bahu Garib Sasural
  • कब मनाया जायेगा देव दीपावली का पर्व ? Dev Diwali 2023
    कब मनाया जायेगा देव दीपावली का पर्व ? Dev Diwali 2023
  • जानिए मौनी अमावस्या पर स्न्नान-दान एवं मौन का महत्व|Mauni Amavasya 2024
    जानिए मौनी अमावस्या पर स्न्नान-दान एवं मौन का महत्व|Mauni Amavasya 2024

Footer

HOME  | ABOUT  |  PRIVACY  |  CONTACT

Recent

  • बारिश में ‘हनुमान चालीसा’ पर भरतनाट्यम |Bharatanatyam on ‘Hanuman Chalisa’ in the rain
  • त्योहार और धर्म का महत्व
  • सितंबर 2025 की बड़ी योजनाएं: LPG सब्सिडी, राशन कार्ड और पेंशन अपडेट
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2025 – जानिए कैसे पाएं ₹6,000 हर साल?

Tags

क्रिसमस पर निबंध | Motivational Christmas Essay In Hindi 2023

Copyright © 2026 · [mirch.in]