• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
mirch

mirch.in

News and Information in Hindi

  • होम
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • खेल
  • टेक
  • सेहत
  • करियर
  • दुनिया
  • धर्म
  • व्यापार
  • संग्रह
    • हिंदी निबंध
    • हिंदी कहानियां
    • हिंदी कविताएं
  • ब्लॉग

इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, 44 लोगों की मौत, 300 से ज्‍यादा लोग घायल

Published on November 21, 2022 by Editor

इंडोनेशिया के पश्चिमी जकार्ता प्रांत में आए भूकंप में 44 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं 300 से ज्‍यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। भूकंप की वजह से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। हताहत होने वाले लोगों की संख्‍या अभी और ज्‍यादा बढ़ सकती है।

earthquake

इंडोनेशिया के जकार्ता में भूकंप के भीषण झटके में 20 की मौत;

  1. दक्षिण पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया में आए भूकंप के भीषण झटके में 20 लोगों की मौत हो गई है।
  2. साथ ही 300 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं, रिक्‍टर पैमाने पर यह भूकंप 5.6 की तीव्रता वाला था।
  3. इस भूकंप का केंद्र चिआनजूर में था जो इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत का एक कस्‍बा है।
  4. जकार्ता: दक्षिण पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया में आए भूकंप के भीषण झटके में 44 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर यह भूकंप 5.6 की तीव्रता वाला था। इस भूकंप से पश्चिमी जावा प्रांत में भारी तबाही मची है। इस भूकंप का केंद्र चिआनजूर में था जो पश्चिमी जावा का एक कस्‍बा है। एक सरकारी अधिकारी हर्मन सुहेरमन ने मृतकों की संख्‍या की पुष्टि की है।
  5. हर्मन ने मेट्रो टीवी को बताया कि कम से कम 44 लोग मारे गए हैं। सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे वीडियो में भूकंप के दौरान इमारतें हिलती हुई दिख रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्‍होंने दो लोगों को चिआनजूर से मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है। एक व्‍यक्ति की लाश भी मिली है। चिआनजूर के पुलिस चीफ दोनी हर्मवान ने कहा कि हम एक महिला और एक बच्‍चे को जिंदा निकालने में सफल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अभी हम केवल इसकी जानकारी दे सकते हैं।
  6. इंडोनेशिया की स्‍थानीय मीडिया ने दिखाया कि भूकंप की वजह से चिआनजूर में कई इमारतें और उनकी छत गिर गई है। इंडोनेशिया के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अभी इलाके में और झटके आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। उन्‍होंने कहा कि जनता इमारतों के आसपास से दूर रहे क्‍योंकि अभी और झटके आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि हताहतों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है। भूकंप की चपेट में आए ज्‍यादातर लोग मलबे में दब गए थे और उनको फ्रैक्‍चर हुआ है।

Share this:

  • Facebook
  • X

Related

Filed Under: World

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search

Top Posts

  • हनुमानजी का चमत्कारी चौपाई | kavan so kaj kathin jag mahi
    हनुमानजी का चमत्कारी चौपाई | kavan so kaj kathin jag mahi
  • गुरु गृह गये पढ़न रघुराई,अल्पकाल विद्या सब पाई|guru grh gaya paathan raghuraee,alpakaal vidya sab paee
    गुरु गृह गये पढ़न रघुराई,अल्पकाल विद्या सब पाई|guru grh gaya paathan raghuraee,alpakaal vidya sab paee

Footer

HOME  | ABOUT  |  PRIVACY  |  CONTACT

Recent

  • सट्टा किंग: क्या यह एक खेल है या एक जाल?
  • सरकारी नौकरी:रेलवे में अप्रेंटिस के 2424 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास को मौका, महिलाओं के लिए नि:शुल्क
  • अब महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, जानें आवेदन प्रक्रिया|PM Ujjwala Yojana
  • राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2024: Rajasthan Free Laptop Yojana

Tags

क्रिसमस पर निबंध | Motivational Christmas Essay In Hindi 2023

Copyright © 2025 · [mirch.in]