सीताफल को एक और नाम शरीफा से भी जाना जाता है । सीताफल को इंग्लिश में कस्टर्ड एप्पल के नाम से जाना जाता है। सीताफल में आयरन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिंस प्रचुर मात्रा में होते हैं। ऐसा माना जाता है कि माता सीता ने वनवास के समय जो फल राम को भेंट किया था उसी का नाम सीताफल पड़ा।

सीताफल के लाभ
आइए जानते हैं सीताफल का सेवन करने के क्या-क्या लाभ हैं। हमारे दिल के लिए, सेहत के लिए सीताफल बहुत ही कमाल का फल है। बढ़ी हुई हार्ट रेट को ठीक करता है ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी बहुत उपयोगी है। दोस्तों सीताफल में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होने के कारण हमारी आंखों की देखने की शक्ति को बढ़ाता है। सीताफल हमारे दिमाग को शीतलता देता है और चिड़चिड़ापन दूर करता है। इसे खाने से आपका दिमाग शांत रहेगा। अगर आप खून की कमी से पीड़ित हैं तो एक से दो सीताफल रोज खाने से खून की कमी दूर हो जाएगी। सीताफल आपके शरीर को एकदम से ऊर्जा देता है और थकावट दूर करता है।
सीताफल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
| पोषक तत्व | मात्रा |
| मौलिक संघटक | |
| प्रोटीन | 5.2 ग्रा |
| पानी | 183 ग्रा |
| एश | 1.9 ग्रा |
| कैलोरी | |
| कुल कैलोरी | 235 |
| कार्बोहाइड्रेट से कैलोरी | 213 |
| वसा से कैलोरी | 6.1 |
| प्रोटीन से कैलोरी | 17 |
| कार्बोहाईड्रेट | |
| कुल कार्बोहाइड्रेट | 59 ग्रा |
| फाइबर आहार | 11 ग्रा |
| वसा और फैटी एसिड | |
| कुल वसा | 725 मिलीग्राम |
| संतृप्त वसा | 120 मिलीग्राम |
| मोनोसैचुरेटेड वसा | 285 मिलीग्राम |
| पॉलीअनसेचुरेटेड वसा | 100 मिलीग्राम |
| ओमेगा -6 फैटी एसिड | 100 मिलीग्राम |
| विटामिन | |
| विटामिन ए | 15 IU |
| विटामिन सी | 91 mg |
| थायमिन | 275 mcg |
| राइबोफ्लेविन | 283 mcg |
| नियासिन | 2.2 mg |
| विटामिन बी -6 | 500 mcg |
| फोलेट | 35mcg |
| पैंटोथैनिक एसिड | 565 mcg |
| खनिज | |
| कैल्शियम | 60 मिलीग्राम |
| लोहा | 1.5 मिलीग्राम |
| मैग्नीशियम | 53 मिलीग्राम |
| फास्फोरस | 80 मिलीग्राम |
| पोटैशियम | 618 मिलीग्राम |
| सोडियम | 23 मिलीग्राम |
| जस्ता | 250 मिलीग्राम |
| तांबा | 215 मिलीग्राम |
| सेलेनियम | 1.5 मिलीग्राम |

Leave a Reply