• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
mirch

mirch.in

News and Information in Hindi

  • होम
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • खेल
  • टेक
  • सेहत
  • करियर
  • दुनिया
  • धर्म
  • व्यापार
  • संग्रह
    • हिंदी निबंध
    • हिंदी कहानियां
    • हिंदी कविताएं
  • ब्लॉग

मोनालिसा कौन थी? उसकी पेंटिंग किसने बनाई?

Published on September 3, 2022 by Editor

मोनालिसा हाथ से बनाया गया दुनिया का सबसे प्रसिद्ध चित्र है। यह चित्र मशहूर चित्रकार लियोनार्डो द विंची द्वारा बनाया गया था। मोनालिसा के चित्र ने कई वर्षों तक लोगों का ध्यान आकर्षित किया है इस चित्र को दुनिया में कई चित्रशाला में दिखाया गया है।

मोनालिसा चित्र में जिस स्त्री को दिखाया गया है उसकी पहचान को लेकर कई तरह की बहस होती रही है। इतिहासकारों ने कई संभावनाएं बताई हैं जिसमें इसे लिजा डेल जियोकांडो भी बताया गया है जो कि एक व्यापारी  फ्रांसेस्को डी बार्टोलोमो डेल जिओकोंडो की पत्नी है।

monalisa

लेकिन जानने वाली बात यह है कि यह चित्र हमेशा इतना सुर्खियों में क्यों रहता है?

ऐसा समझा जाता है कि इस चित्र को साल 1503 और 1519 के बीच किसी समय में चित्रित किया गया था जब लियोनार्डो फ्लोरेंस में रह रहे थे।

इस चित्र को एक और बात खास बनाती है वह है इसे बनाने की तकनीक। लियोनार्डो ने जिस तकनीक से इस चित्र को बनाया है वह लाजवाब है। उन्होंने कई वर्षों तक इस चित्र पर काम किया। उन्होंने इस चित्र को पतले तेल से कई परतो में बनाया है।

यह चित्र अब लौवर संग्रहालय पेरिस में लगा हुआ है। मोनालिसा की रहस्यमई मुस्कान ने इस चित्र को जांच और आकर्षण का स्रोत बना दिया है।

चलिए अब हम आपको मोनालिसा चित्र से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताते हैं एक बार मोनालिसा का चित्र चोरी हो गया था यह बात बात है 21 अगस्त 1911 की। लगभग 2 साल तक यह चोरी रहस्य बनी रही और यह चित्र एक मालिक से दूसरे मालिक के पास जाता रहा। कुछ साल बाद अलफ्रेडो गेरी नाम के व्यक्ति ने इस चित्र को वापस कर दिया।

मोनालिसा चित्र के नाम पर एक गिनीज बुक का रिकॉर्ड भी दर्ज है साल 1962 में इस चित्र की इंश्योरेंस की गई थी जिसका मूल्य था 10 करोड़ अमरीकी डॉलर्स। तो हुआ ना यह दुनिया का सबसे महंगा चित्र।

अगर कभी आप पैरिस जाएं तो यह चित्र जरूर देखिएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Related

Filed Under: World

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search

Top Posts

  • श्री हनुमान चालीसा | Hanuman Chalisa Lyrics
    श्री हनुमान चालीसा | Hanuman Chalisa Lyrics
  • कौन है वरुण देव जाने इनके बारे में कुछ रोचक बातें
    कौन है वरुण देव जाने इनके बारे में कुछ रोचक बातें
  • कौन था मेघनाथ जिसका वध भगवान राम भी नहीं कर सकते थे| Meghnath story
    कौन था मेघनाथ जिसका वध भगवान राम भी नहीं कर सकते थे| Meghnath story
  • राम नाम का क्या मतलब है | RAM  RAM JI
    राम नाम का क्या मतलब है | RAM RAM JI
  • शेर और चूहे की कहानी| Story of lion and mouse
    शेर और चूहे की कहानी| Story of lion and mouse

Footer

HOME  | ABOUT  |  PRIVACY  |  CONTACT

Recent

  • बारिश में ‘हनुमान चालीसा’ पर भरतनाट्यम |Bharatanatyam on ‘Hanuman Chalisa’ in the rain
  • त्योहार और धर्म का महत्व
  • सितंबर 2025 की बड़ी योजनाएं: LPG सब्सिडी, राशन कार्ड और पेंशन अपडेट
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2025 – जानिए कैसे पाएं ₹6,000 हर साल?

Tags

क्रिसमस पर निबंध | Motivational Christmas Essay In Hindi 2023

Copyright © 2026 · [mirch.in]