• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
mirch

mirch.in

News and Information in Hindi

  • होम
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • खेल
  • टेक
  • सेहत
  • करियर
  • दुनिया
  • धर्म
  • व्यापार
  • संग्रह
    • हिंदी निबंध
    • हिंदी कहानियां
    • हिंदी कविताएं
  • ब्लॉग

जो होता है अच्छे के लिए होता है|whatever happens happens for good

Last updated on March 20, 2023 by Editor

एक बार की बात है, एक राजा तलवारबाजी कर रहा था तो अचानक से उसके अंगुली में कट लग गया। तो पास खड़े मंत्री अचानक बोल उठे, “राजा साहब चिंता ना करें। जो होता है अच्छे के लिए होता है।”

यह सुनते ही राजा को गुस्सा आ जाता हैं। राजा उस मंत्री को कारागृह में बंद करने का आदेश दे देता है और बोलता है इसको फांसी पर चढ़ा दिया जाए।

यह सुनकर मंत्री घबरा गया, उसने राजा से निवेदन किया, ” महाराज! मैंने आपके यहां इतने वर्षों तक काम किया है। क्या आप मेरी अंतिम इच्छा पूरी नहीं करेंगे?”

राजा बोला,” ठीक है बताओ क्या है तुम्हारी अंतिम इच्छा?”

मंत्र बोला, “कृपया मुझे 10 दिन का समय दीजिए। उसके उसके बाद आप मुझे जो चाहे वो सजा दे दीजिए।”

राजा ने उसकी अंतिम इच्छा मान ली।

hindi kahani

राजा दूसरे दिन अपने सैनिकों के साथ जंगल में शिकार पर निकला। जंगल के बीच में राजा अपने सैनिकों से बिछड़ गए और रास्ता भटक गए। रास्ता ढूंढते हुए राजा वनवासियों के बीच पहुंच गए, जो बली देने के लिए किसी को ढूंढ रहे थे। वनवासियों ने राजा को पकड़ लिया और वन की देवी को बली देने के लिए ले गए।

बली देने की सारी तैयारियां पूरी हो गई। जैसे ही राजा को बली देने के स्थान पर ले जाया गया, वहा खड़े बुजुर्ग की नजर राजा की खंडित अंगुली पर पड़ी। उसने आवाज लगाई कि ये तो खंडित हैं, इसकी बली नही दी जा सकती। तो वनवासियों ने राजा को छोड़ दिया।

राजा जैसे तैसे वहा से निकला और अपने राज्य पहुंचा। सबसे पहले कारागृह में अपने मंत्री से मिलने पहुंचा।

राजा ने मंत्री से कहा,”आपने सही कहा था अगर मेरी अंगुली नही कटी होती तो मैं जिंदा नही होता, यानी जो होता है वो अच्छे के लिए होता हैं।”

राजा ने फिर पूछा,”मेरा तो फायदा हुआ लेकिन आपका कैसे फायदा हुआ। मैंने तो आपको सजा दी।”

मंत्री बोला, “मैं आपके साथ शिकार पर हमेशा रहता हूं, उस दिन भी रहता, लेकिन मेरे खंडित नहीं होने के कारण मेरी बली चढ़ जाती। इसलिए मेरे साथ भी जो हुआ अच्छा हुआ।”

राजा प्रसन्न हुआ लेकिन छोटी सी बात पर मंत्री को सजा देने का दुख भी हुआ। इसलिए राजा ने मंत्री को कारागृह से निकल कर फिर से अपने साथ रख लिया।

कहानी से शिक्षा : दोस्तो अपने जीवन में भी बहुत से उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कभी कभी कुछ चीज़ें मन मुताबिक नहीं होती हैं। इस कारण से कभी निराश नहीं होना चाहिए।

हमेशा याद रखे जो होता हैं – अच्छे के लिए होता हैं। भले ही कुछ अच्छा हो या न हो, लेकिन उस परिस्थिति के प्रति सकारात्मक नजरिया रखने से उसका प्रभाव बहुत कम हो जाता हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Related

Filed Under: Hindi Stories

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search

Top Posts

  • शेर और चूहे की कहानी| Story of lion and mouse
    शेर और चूहे की कहानी| Story of lion and mouse
  • बिजली के बल्ब में कौन सी गैस का प्रयोग किया जाता है|which gas is used in electric bulb
    बिजली के बल्ब में कौन सी गैस का प्रयोग किया जाता है|which gas is used in electric bulb
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2025 – जानिए कैसे पाएं ₹6,000 हर साल?
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2025 – जानिए कैसे पाएं ₹6,000 हर साल?

Footer

HOME  | ABOUT  |  PRIVACY  |  CONTACT

Recent

  • बारिश में ‘हनुमान चालीसा’ पर भरतनाट्यम |Bharatanatyam on ‘Hanuman Chalisa’ in the rain
  • त्योहार और धर्म का महत्व
  • सितंबर 2025 की बड़ी योजनाएं: LPG सब्सिडी, राशन कार्ड और पेंशन अपडेट
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2025 – जानिए कैसे पाएं ₹6,000 हर साल?

Tags

क्रिसमस पर निबंध | Motivational Christmas Essay In Hindi 2023

Copyright © 2026 · [mirch.in]